कामडारा: नई दिल्ली में आंगनवाड़ी कर्मचारियों की बैठक, मानदेय बढ़ाने समेत कई मांगों पर मिला आश्वासन
Kamdara, Gumla | Apr 9, 2026 अखिल भारतीय आंगनवाड़ी कर्मचारी महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने शास्त्री भवन, नई दिल्ली में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी से मुलाकात की। बैठक में मानदेय वृद्धि, सामाजिक सुरक्षा, पोषाहार राशि बढ़ोतरी, 65 वर्ष सेवानिवृत्ति आयु, गैर-विभागीय कार्यों से मुक्ति और पोषण ट्रैकर सरल बनाने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।