कुंदा: कुंदा में अफीम तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 12 लाख की अवैध अफीम के साथ एक गिरफ्तार
Kunda, Chatra | Jun 4, 2026 चतरा जिले के कुंदा थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 2.132 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 12 लाख रुपये बताई जा रही है। इस मामले में एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार, पुलिस