सांगानेर: जयपुर में परिचित युवक ने नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ कर की अश्लील हरकतें, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया
जयपुर मे परिचित युवक के नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। रास्ते मे पीछा कर आरोपी परिचित ने सुनसान जगह नाबालिग से अश्लील हरकत की। घर पहुंचकर नाबालिग के बताने पर विरोध करने पहुंचे परिजनों से आरोपी ने मारपीट की। पुलिस की ओर से पोक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई कर आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेसी भेजा।