ज्ञानपुर: भदोही में 2008 से लंबित सफ़ाया कर्मी भर्ती प्रक्रिया को संपन्न कराने की मांग की गई
भदोही में 2008 में आई सफाई कर्मी भर्ती के अभ्यर्थियों ने शुक्रवार को जिलाधिकारी कार्यालय में प्रशासनिक अधिकारी को पत्रक सौंप कर भर्ती प्रक्रिया संपन्न कराने की मांग की है। पत्र के माध्यम से कहा गया है कि 2008 में पंचायती राज विभाग द्वारा सफाई कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई थी, लेकिन किसी कारणवश इस प्रक्रिया को बीच में रोक दिया गया था।