ज्ञानपुर: जिलाधिकारी कार्यालय में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में सौंपा पत्रक
अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद की भदोही शाखा ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ राष्ट्रपति को संबोधित पत्र जिलाधिकारी कार्यालय में प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा है। इस पत्र में बांग्लादेश में हिंदुओं की दुर्दशा का जिक्र करते हुए कहा है कि वहां हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है, मंदिरों को तोड़ा जा रहा है और हिंदू महिलाओं के साथ अत्याचार किए।