ज्ञानपुर: गोपीगंज में झोलाछाप के इंजेक्शन के बाद 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत, पुलिस जांच में जुटी
गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के दल्लूपुर निवासी विंध्यवासिनी गौंड (45) की झोलाछाप द्वारा दिया गया इंजेक्शन लगवाने के बाद मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि झोलाछाप ने पैर में लगी मामूली चोट के लिए इंजेक्शन लगाया था, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।