ज्ञानपुर: गोपीगंज थाना क्षेत्र के छतमी में कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का हुआ नुकसान
गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के छतमी बिठ्लपुर गांव में जीटी रोड स्थित एक कपड़े की दुकान में बुधवार रात 12 बजे आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित मोईन शेख ने बताया कि विद्युत शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। आग लगने से दुकान में रखी मशीनें, कपड़े और अन्य सामान जलकर राख हो गए। पीड़ित ने बताया कि उसे लगभग पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ।