ज्ञानपुर: ज्ञानपुर कांशीराम आवास पर मनाई गई ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि
भदोही जिले के ज्ञानपुर में स्थित कांशीराम आवास में गुरुवार को लगभग 12 बजे महान समाज सेवी ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर एक सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में अपन दल (एस) के जिलाध्यक्ष हरिलाल पाल सहित कई अन्य पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभा में ज्योतिबा फुले के योगदान को याद किया गया और उनके विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।