धमदाहा: बहदुरा चोरीकांड का पुलिस ने किया सफल उद्भेदन, पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया, दो इन्वर्टर व दो बैटरियां बरामद
धमदाहा :- पूर्णिया पुलिस ने अकबरपुर थाना क्षेत्र के बहदुरा गांव में हुई चोरी एवं गृहभेदन की घटना का सफल उद्भेदन करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी के दो इन्वर्टर और दो इन्वर्टर बैटरी भी बरामद की है। पुलिस अब चोरी गए अन्य सामानों की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।