बिंदकी: गहरू खेड़ा गांव में खेत में घास काटते समय महिला को सांप ने काटा, स्वास्थ्य केंद्र से मेडिकल कॉलेज रेफर
फतेहपुर जनपद के जाफरगंज थाना क्षेत्र के गहरू खेड़ा गांव में शनिवार को खेत में घास काटते समय छेद्दी देवी उम्र लगभग 35 वर्ष पत्नी कप्तान को सांप ने काट लिया। महिला की हालत बिगड़ी तो परिजनों ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में शनिवार की दोपहर करीब 12:00 बजे भर्ती कराया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार बाद मेडिकल कालेज फतेहपुर के लिए रेफर कर दिया।