कोरबा: सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, RSS नगर में हितग्राही हुए लाभान्वित
Korba, Korba | May 15, 2026 नगर पालिक निगम क्षेत्र के पं. रविशंकर शुक्ल नगर जोन में आयोजित सुशासन तिहार 2026 शिविर में जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण पर जोर दिया गया। मुख्य अतिथि महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने कहा कि शिविरों के माध्यम से सरकार की सुशासन की संकल्पना साकार हो रही है और आम लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान किया जा रहा है। शिविर में विभिन्न विभागों और नगर निगम के स्टॉल