हरियाणा के गांव सैनपाल से संगरिया के नाथवाना जा रहा बाइक सवार सहारणी के पास पशु को बचाने के दौरान पेड़ से टकरा गया जिससे उसकी मौत हो गई। इस सम्बंध में स्थानीय पुलिस ने मर्ग दर्ज की है। पुलिस के अनुसार देवीलाल पुत्र रामलाल बावरी निवासी नाथवाना ने सूचना दी कि उसका भतीजा सतपाल पुत्र मोमनराम बावरी निवासी नाथवाना शुक्रवार को सैनपाल से नाथवाना आ रहा था ।