प्रदेश में वाल्मीकि समाज को जारी किया जाए जाति प्रमाण पत्र
जमीन न होने के कारण नहीं मिल रहा प्रमाण पत्र
कुल्लू में वाल्मीकि धर्म सभा ने रखी मांग
Kullu Times
वाल्मीकि धर्म समाज के अधिवक्ता शेर सिंह ने बताया कि राजस्व विभाग में जमीन न होने के चलते इन्हें प्रमाण पत्र नहीं दिए जा रहे हैं। जबकि सरकार और हाई कोर्ट के द्वारा निर्देश जारी किए गए हैं कि स्थानीय पटवारी अपने स्तर पर इसकी जांच कर सकता है और पंचायत प्रतिनिधि के माध्यम से भी इस बात की पुष्टि कर सकता है। ऐसे में जो भी लोग जाति प्रमाण पत्र मांग रहे हैं उन्हें जल्द से जल्द प्रमाण पत्र जारी किया जाना चाहिए। ताकि छात्रों का भविष्य खराब ना हो सके।
Kullu, Kullu | Sep 2, 2026