प्रदेश में वाल्मीकि समाज को जारी किया जाए जाति प्रमाण पत्र
जमीन न होने के कारण नहीं मिल रहा प्रमाण पत्र
कुल्लू में वाल्मीकि धर्म सभा ने रखी मांग
Kullu Times
हिमाचल प्रदेश वाल्मीकि धर्म समाज की महिला विंग प्रदेश अध्यक्ष अनीता घई ने बताया कि यहां पर कई ऐसे वाल्मीकि समाज से संबंधित लोग हैं। जिन्हें जाति प्रमाण पत्र नहीं दिया जा रहा है। जब वह राजस्व विभाग के पास प्रमाण पत्र के लिए जा रहे हैं तो उन्हें कहा जा रहा है कि उनके नाम पर जमीन नहीं है। जबकि वह कई सालों से यही रह रहे हैं और यहां पर काम भी कर रहे हैं। ऐसे में सरकार को चाहिए कि वह इस दिशा में काम करें क्योंकि छात्रों को अपनी शिक्षा के लिए भी प्रमाण पत्र की आवश्यकता पड़ती है और नौकरी तथा अन्य कई विषयों के लिए भी यह काफी जरूरी है।
Kullu, Kullu | Sep 2, 2026