आंवला: तहसील अधिकारियों द्वारा मनमानी ढंग से न्यायिक कार्य करने पर बार एसोसिएशन के महासचिव ने राजस्व परिषद लखनऊ को भेजा पत्र
Aonla, Bareilly | Aug 29, 2024 आंवला बार एसोसिएशन के महासचिव गजेंद्र सिंह चौहान एडवोकेट ने राजस्व परिषद लखनऊ के अध्यक्ष को पत्र भेजा है। उन्होंने पत्र में अवगत कराया है कि तहसील आंवला पर वर्तमान में कार्यरत अधिकारियों द्वारा अपने पद का दुरुपयोग करते हुए मनमाने ढंग से न्यायिक कार्य कर रहे हैं।