आंवला: आंवला के मनोना में गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर
Aonla, Bareilly | Aug 29, 2024 आंवला थाना क्षेत्र के गांव मनोना निवासी कल्लू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया बीते रोज गांव का ही विपक्षी रास्ते में देखकर मुझे गंदी-गंदी गालियां देने लगा और कहने लगा तू मुझे कहीं दिख गया तो तुझे जान से मार दूंगा। पीड़ित का आरोप है मेरे साथ छल धोखाधड़ी करके मेरी व मेरी चाची से धोखे से हस्ताक्षर करा ले गया और मेरा खेत नपवा दिया और जान से मारने की बात कही।