प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के प्रति ग्रामीणों को किया जागरूक, सोलर सिस्टम के बताए फायदे
वाराणसी। सेवापुरी विकासखं के साधन सहकारी समिति भटौली परिसर में गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे यूपीनेडा की ओर से प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों को योजना के लाभ और सौर ऊर्जा के उपयोग के प्रति जागरूक किया गया।
इस दौरान ग्रामीणों को बिजली बिल में बचत, सरकार की ओर से मिलने वाली सब्सिडी, सुरक्षित भविष्य तथा ऑनग्रिड और हाइब्रिड सोलर सिस्टम के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही सोलर सिस्टम लगवाने की प्रक्रिया और उससे होने वाले लाभों के बारे में भी बताया गया।
इस मौके पर उपस्थित राकेश कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का मुख्य उद्देश्य लोगों को सौर ऊर्जा के उपयोग के लिए प्रोत्साहित करना और बिजली खर्च का बोझ कम करना है। उन्होंने ग्रामीणों से योजना का लाभ उठाने तथा अपने घरों की छतों पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली की बचत करने की अपील की।
Rajatalab, Varanasi | Nov 6, 2026