डिंडौरी: कलेक्टर सभा कक्ष में सीईओ ने जिला स्वास्थ्य समिति कि ली बैठक , लापरवाह अधिकारियों को कारण बताओं नोटिस किया जारी
डिंडौरी कलेक्टर सभा कक्ष में जिला पंचायत सीईओ ने शुक्रवार दोपहर लगभग 2:00 जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक लेते हुए स्वास्थ्य कार्यक्रमों की विस्तृत चर्चा कर संबंधित पोर्टल पर सब नियमित रूप से दर्ज कराने के निर्देश दिए। दरअसल सीईओ ने टीकाकरण उपलब्धि 85% रहने पर संबंधित अधिकारी एवं एएनसी पंजीयन की कम प्रगति पर नाराजगी व्यक्त किया और कारण बताओं नोटिस जारी किया।