राजपुर: गैधरा गांव में आग लगने से नगदी समेत 5 बकरियों की मौत
Rajpur, Buxar | Jun 8, 2026 राजपुर थाना क्षेत्र के नागपुर पंचायत अंतर्गत गैधरा गांव में अचानक लगी आग से नगदी समेत 5 बकरियों की मौत हो गई, जबकि 2 भैंस गंभीर रूप से झुलस गईं। आग की चपेट में आने से घर में रखा नकद, अनाज, भूसा, साइकिल समेत जमीन के महत्वपूर्ण कागजात भी जलकर नष्ट हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, गैधरा गांव निवासी राधेश्याम राम के घर में अचानक आग लग गई।