बदायूं: गरौलिया गांव में गाली-गलौज का विरोध करने पर दो लोगों ने बुजुर्ग को धक्का देकर मौत के घाट उतारा
Budaun, Budaun | Aug 23, 2026 बदायूं के थाना कादरचौक क्षेत्र के गरौलिया गांव में शराब पीकर सोनू और मोहित 60 वर्षीय रामस्वरूप पुत्र देवीराम के घर पहुंच गए और गालियां देना शुरू कर दी। जब रामस्वरूप ने गाली देने का विरोध किया तो दोनों आरोपियों ने रामस्वरूप को धक्का देकर मौत के घाट उतार दिया। परिजन रामस्वरूप को थाने लेकर पहुंचे। जहां से पुलिस ने कादरचौक के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा।