बिलासपुर सदर: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोठीपुरा में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह बड़े उत्साह और धूमधाम से आयोजित किया गया
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोठीपुरा में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह बड़े उत्साह और धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री श्री राम लाल ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाचार्या श्रीमती निर्मला ठाकुर, एसएमसी के सदस्यों, समस्त स्टाफ तथा अभिभावकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।