बिलासपुर सदर: भारत की यूथ बालिका हैंडबॉल टीम ने पट्टाया (थाईलैंड) में आयोजित आईएचएफ ट्रॉफी हैंडबॉल में उपविजेता का खिताब जीता
भारत की यूथ बालिका हैंडबॉल टीम ने पट्टाया (थाईलैंड) में आयोजित आईएचएफ ट्रॉफी हैंडबॉल यूथ बालिका कांटिनेंटल फेज टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मैडल जीता है। भारतीय टीम का फाइनल मैच उज्जबेकिस्तान से खेला गया। लेकिन यहां पर भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में भारतीय टीम ने बेहतर प्रदर्शन किया है। यह टीम रजत पदक विजेता बनी है।