बिलासपुर सदर: तलाई थाना क्षेत्र के तहत सलवाड़ में दहेज को लेकर विवाहिता से मारपीट के मामले में पति और सास पर दर्ज की गई एफआईआर
तलाई थाना क्षेत्र के तहत सलवाड़ में दहेज को लेकर एक विवाहिता से मारपीट के मामले में उसकी मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता अनिता के अनुसार गत 19 अक्टूबर को पति और सास ने दहेज को लेकर उसके साथ गालीगलौज व मारपीट की थी। उसे लात-घूंसों और डंडों से पीटने के साथ ही बालों से पकडक़र घसीटा भी गया था।