बिलासपुर सदर: लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य पर झंडूता स्कूल में कार्यक्रम आयोजित
लौह पुरुष कहे जाने वाले सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में सोमवार को शहीद अश्वनी कुमार मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल झंडूता में जिला स्तरीय पदयात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ‘मेरा युवा भारत’ बिलासपुर के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में झंडूता के विधायक जीतराम कटवाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।