Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka
Education
Rss
No video available

भाईजी शुभम सिंघल का जोरदार संबोधन।।।

5.9k views | Bhind Nagar, Bhind | Jun 29, 2023

MORE NEWS

अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त बड़ी कार्यवाही

कार्यवाही के दौरान 06 ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉलियाँ जप्त

जिला प्रशासन के निर्देशन में राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 17 एवं 18 जुलाई 2026 की दरमियानी रात्रि में ग्राम बछरेटा, तहसील अमायन, जिला भिण्ड में अवैध खनिज रेत के उत्खनन, भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध विशेष अभियान चलाते हुए प्रभावी कार्रवाई की गई।

कार्यवाही के दौरान 06 (छः) ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉलियाँ, जिनमें अवैध रूप से रेत का परिवहन किया जा रहा था, जप्त की गईं। इसके अतिरिक्त रेत भरने के कार्य में प्रयुक्त एक लोडर मशीन भी जप्त की गई। सभी जप्तशुदा वाहन एवं लोडर को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई हेतु पुलिस थाना अमायन की अभिरक्षा में सुरक्षित रखा गया है।

उक्त कार्रवाई के दौरान अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), मेहगांव, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), मेहगांव, तहसीलदार मेहगांव तथा थाना प्रभारी, पुलिस थाना अमायन सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग का भारी पुलिस बल एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्रवाई के उपरांत पुलिस थाना अमायन द्वारा प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफ.आई.आर.) क्रमांक 38/2026 पंजीबद्ध की गई है, जिसमें भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 302(2) एवं 317(5) के अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही प्रारंभ की गई है।

संयुक्त टीम द्वारा मौके पर सर्वे क्रमांक 513, 514 एवं 468/2 पर अवैध रूप से भंडारित लगभग 345 घन मीटर गौण खनिज रेत भी जप्त की गई। उक्त जप्तशुदा रेत को विधिवत् पंचनामा तैयार कर श्री रामवीर सिंह, निवासी ग्राम खेरिया सिंध की सुपुर्दगी में सुरक्षित रखा गया है।

प्रकरण में मध्यप्रदेश गौण खनिज नियम, खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 तथा अन्य प्रासंगिक विधिक प्रावधानों के अंतर्गत नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनिज उत्खनन, भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध इस प्रकार की सघन संयुक्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी तथा ऐसे अवैध कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। प्रशासन द्वारा अवैध खनन के प्रति शून्य सहिष्णुता (Zero Tolerance) की नीति अपनाई जा रही है तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक सभी कदम निरंतर उठाए जाएंगे।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
Department Of Revenue, Madhya Pradesh
#भिण्ड
#Bhind

अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त बड़ी कार्यवाही कार्यवाही के दौरान 06 ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉलियाँ जप्त जिला प्रशासन के निर्देशन में राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 17 एवं 18 जुलाई 2026 की दरमियानी रात्रि में ग्राम बछरेटा, तहसील अमायन, जिला भिण्ड में अवैध खनिज रेत के उत्खनन, भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध विशेष अभियान चलाते हुए प्रभावी कार्रवाई की गई। कार्यवाही के दौरान 06 (छः) ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉलियाँ, जिनमें अवैध रूप से रेत का परिवहन किया जा रहा था, जप्त की गईं। इसके अतिरिक्त रेत भरने के कार्य में प्रयुक्त एक लोडर मशीन भी जप्त की गई। सभी जप्तशुदा वाहन एवं लोडर को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई हेतु पुलिस थाना अमायन की अभिरक्षा में सुरक्षित रखा गया है। उक्त कार्रवाई के दौरान अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), मेहगांव, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), मेहगांव, तहसीलदार मेहगांव तथा थाना प्रभारी, पुलिस थाना अमायन सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग का भारी पुलिस बल एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्रवाई के उपरांत पुलिस थाना अमायन द्वारा प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफ.आई.आर.) क्रमांक 38/2026 पंजीबद्ध की गई है, जिसमें भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 302(2) एवं 317(5) के अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही प्रारंभ की गई है। संयुक्त टीम द्वारा मौके पर सर्वे क्रमांक 513, 514 एवं 468/2 पर अवैध रूप से भंडारित लगभग 345 घन मीटर गौण खनिज रेत भी जप्त की गई। उक्त जप्तशुदा रेत को विधिवत् पंचनामा तैयार कर श्री रामवीर सिंह, निवासी ग्राम खेरिया सिंध की सुपुर्दगी में सुरक्षित रखा गया है। प्रकरण में मध्यप्रदेश गौण खनिज नियम, खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 तथा अन्य प्रासंगिक विधिक प्रावधानों के अंतर्गत नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनिज उत्खनन, भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध इस प्रकार की सघन संयुक्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी तथा ऐसे अवैध कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। प्रशासन द्वारा अवैध खनन के प्रति शून्य सहिष्णुता (Zero Tolerance) की नीति अपनाई जा रही है तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक सभी कदम निरंतर उठाए जाएंगे। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP Department Of Revenue, Madhya Pradesh #भिण्ड #Bhind

Bhind, Madhya Pradesh | Jul 18, 2026

मेहगांव थाना क्षेत्र के विरगवा गांव में हुई रिटायर फौजी परशुराम भदोरिया की गोली मारकर हत्या को लेकर मेहगांव थाना परिसर में आज किया जमकर प्रदर्शन #trendingchallenge #vairalvideo #BhindNews #CMMadhyaPradesh #bjpmadhyapradesh #ब्रेकिंग #fbpost #bhind #BJP

मेहगांव थाना क्षेत्र के विरगवा गांव में हुई रिटायर फौजी परशुराम भदोरिया की गोली मारकर हत्या को लेकर मेहगांव थाना परिसर में आज किया जमकर प्रदर्शन #trendingchallenge #vairalvideo #BhindNews #CMMadhyaPradesh #bjpmadhyapradesh #ब्रेकिंग #fbpost #bhind #BJP

Bhind Nagar, Bhind | Jul 18, 2026

भिण्ड के अटेर क्षेत्र में मृत तेन्दुआ का सम्मानपूर्वक दाह, सभी अंग सुरक्षित

वनमण्डलाधिकारी सामान्य वनमण्डल भिण्ड से प्राप्त जानकारी अनुसार 16 जुलाई 2026 को वनमण्डल भिण्ड, वनपरिक्षेत्र अटेर के अंतर्गत घिनौंची बीट (कक्ष क. पी-18) के समीप ग्राम नावली वृंदावन के राजस्व क्षेत्र में एक वन्यजीव तेन्दुआ की मृत्यु की सूचना मिली। एनटीसीए नई दिल्ली तथा मुख्य वन्यजीव अभिरक्षक मध्यप्रदेश, भोपाल के दिशा-निर्देशों के अनुरूप त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल के आसपास विस्तृत छानबीन की गई। पोस्टमार्टम वन्यजीव चिकित्सक एम.एस. बघेल व मुकेश कटारे द्वारा किया गया, जिसमें तेन्दुए के शरीर के सभी अंग सुरक्षित पाए गए।

निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार शवदाह/भस्मीकरण की कार्यवाही वनमण्डलाधिकारी दतिया श्री मोहम्मद माज, प्रभारी उपवनमण्डलाधिकारी भिण्ड सुश्री प्रीति शाक्य, वनपरिक्षेत्राधिकारी अटेर सुश्री कृतिका, तहसीलदार भिण्ड श्री रंजीत सिंह कुशवाह, जनप्रतिनिधि श्री दीनानाथ, वन्यजीव विशेषज्ञ डॉ. मनोज जैन सहित अन्य वन स्टाफ की उपस्थिति में संपन्न की गई। समस्त कार्रवाई की फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी कर ली गई है। प्रकरण में वन अपराध के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
Department of Forest, Madhya Pradesh
#भिण्ड
#Bhind

भिण्ड के अटेर क्षेत्र में मृत तेन्दुआ का सम्मानपूर्वक दाह, सभी अंग सुरक्षित वनमण्डलाधिकारी सामान्य वनमण्डल भिण्ड से प्राप्त जानकारी अनुसार 16 जुलाई 2026 को वनमण्डल भिण्ड, वनपरिक्षेत्र अटेर के अंतर्गत घिनौंची बीट (कक्ष क. पी-18) के समीप ग्राम नावली वृंदावन के राजस्व क्षेत्र में एक वन्यजीव तेन्दुआ की मृत्यु की सूचना मिली। एनटीसीए नई दिल्ली तथा मुख्य वन्यजीव अभिरक्षक मध्यप्रदेश, भोपाल के दिशा-निर्देशों के अनुरूप त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल के आसपास विस्तृत छानबीन की गई। पोस्टमार्टम वन्यजीव चिकित्सक एम.एस. बघेल व मुकेश कटारे द्वारा किया गया, जिसमें तेन्दुए के शरीर के सभी अंग सुरक्षित पाए गए। निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार शवदाह/भस्मीकरण की कार्यवाही वनमण्डलाधिकारी दतिया श्री मोहम्मद माज, प्रभारी उपवनमण्डलाधिकारी भिण्ड सुश्री प्रीति शाक्य, वनपरिक्षेत्राधिकारी अटेर सुश्री कृतिका, तहसीलदार भिण्ड श्री रंजीत सिंह कुशवाह, जनप्रतिनिधि श्री दीनानाथ, वन्यजीव विशेषज्ञ डॉ. मनोज जैन सहित अन्य वन स्टाफ की उपस्थिति में संपन्न की गई। समस्त कार्रवाई की फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी कर ली गई है। प्रकरण में वन अपराध के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP Department of Forest, Madhya Pradesh #भिण्ड #Bhind

Bhind, Madhya Pradesh | Jul 17, 2026