चार दिन से अंधेरे में 2200 की आबादी, बिजली गुल होने पर रात में सड़क पर उतरे ग्रामीण, जमकर किया प्रदर्शन,नहीं उठा HCN और जेइ का फोन
बिजली विभाग पर वसूली और मनमानी का आरोप, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन; जेई से संपर्क नहीं हो सका
कौशाम्बी, संवाददाता। नेवादा ब्लॉक के लोही-घूरी गांव में बिजली आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों का सब्र गुरुवार रात जवाब दे गया। करीब 2200 की आबादी वाले गांव में पिछले चार दिनों से फ्यूज खराब होने के कारण बिजली गुल है। उमस भरी गर्मी और अंधेरे से परेशान ग्रामीण रात करीब 10 बजे घरों से निकलकर सड़क पर उतर आए और विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की।
ग्रामीणों का आरोप है कि कई दिनों से अवर अभियंता (जेई) और बिजली कर्मचारियों से शिकायत की जा रही है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। आरोप लगाया कि बिजली कर्मचारी फ्यूज लगाने और अन्य कार्यों के नाम पर 500 रुपये तक की अवैध वसूली करते हैं। शिकायत करने पर अभद्र व्यवहार करने और दूसरी जगह