जल सत्याग्रह पर बैठे भाकियू प्रदेश अध्यक्ष अनुज सिंह, किसानों ने की जोरदार नारेबाजी
प्रयागराज, संवाददाता। विभिन्न किसान समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अनुज सिंह अपने समर्थकों के साथ जल सत्याग्रह पर बैठ गए। इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद किसानों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए मांगों के शीघ्र समाधान की मांग की।
धरना-प्रदर्शन के दौरान किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। मौके पर बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे और प्रशासन की गतिविधियों पर नजर बनाए रखी गई।
#प्रयागराज #भारतीयकिसानयूनियन #अनुजसिंह #जलसत्याग्रह #किसानआंदोलन धरनाप्रदर्शन UPNews DainikJagran BreakingNews