नावकोठी: ई किसान भवन नावकोठी में किसान गोष्ठी आयोजित, विभिन्न पंचायत के किसान शामिल
नावकोठी प्रखंड के ई किसान भवन में गुरुवार को कृषि विभाग और प्रदान के द्वारा किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन बीटीएम विवेकानंद सिंह, प्रदान के शिवचंद्र कुमार पंचायत समिति सदस्य गौतम गोस्वामी ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर उन्नत खेती डिजिटल तौर तरीके एवं जैविक खेती पर जोर दिया गया।