फुलवरिया: फुलवरिया में श्री राम कथा श्रीमद् भागवत कथा महायज्ञ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
फुलवरिया प्रखंड के फुलवरिया गांव स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर के परिसर में आयोजित श्री रामचरितमानस कथा श्रीमद् भागवत कथा महायज्ञ के दूसरे दिन कथा श्रवण के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उम्र पड़ी। गुरुवार की रात श्री राम कथा का दिव्य रस प्रवाहित हुआ। मानस मर्मज्ञ एवं प्रख्यात कथा वाचक राम अवध शुक्ला जी महाराज ने रावण के अत्याचार का वर्णन किया।