भीलवाड़ा। राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने एक बार फिर “एक पद पर दो जिम्मेदारियाँ” का खेल खेला है। राज्य सरकार ने चिकित्सा जैसे विभाग में सीएमएचओ जैसी अति महत्वपूर्ण पद पर भीलवाड़ा में पुनः डॉ. रामकेश गुर्जर को कार्यवाहक सीएमएचओ का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। वर्तमान में डॉ. रामकेश गुर्जर अतिरिक्त सीएमएचओ का कार्यभार संभाले हुए है।