शराब दुकान के बाहर किसान की बेरहमी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार...
ग्वालियर के गोला का मंदिर चौराहे पर शराब दुकान के पास 45 वर्षीय किसान सुघर सिंह राठौर की सिर और चेहरे पर पत्थर से हमला कर हत्या कर दी गई। पदमपुर खेरिया निवासी सुघर सिंह शनिवार को आलू का बीज खरीदने शहर आया था और देर रात लहूलुहान हालत में सड़क किनारे मिला। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन रविवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौके से खून से सना पत्थर बरामद हुआ है। पुलिस ने आसपास के CCTV फुटेज खंगाले, जिसमें एक युवक पहले किसान के साथ शराब पीता और बाद में उससे कहासुनी व हाथापाई करता नजर आया। पुलिस को आशंका है कि विवाद के बाद उसी युवक ने हमला किया; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।