ग्वालियर GRP का बड़ा एक्शन, म्यांमार मूल की 4 युवतियां बरामद...
ग्वालियर GRP ने मानव तस्करी के एक मामले का खुलासा करते हुए म्यांमार मूल की चार युवतियों को बरामद किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि विदेशी नागरिकों के जरिए बांग्लादेश से लड़कियों को भारत लाकर उनकी शादी कराने का नेटवर्क चलाया जा रहा है। जांच के दौरान ट्रेन से एक संदिग्ध मुबीन को हिरासत में लिया गया, जिसके बाद उसकी निशानदेही पर अलीगढ़ से उसके साथी मो. हसन को पकड़ा गया और उसके पास से चार युवतियां मिलीं। पुलिस के अनुसार युवतियां बांग्लादेश के कुतुपालम शरणार्थी शिविर की रहने वाली बताई गई हैं और शुरुआती जांच में उनके अवैध तरीके से भारत आने की बात सामने आई है। फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क और युवतियों को भारत लाए जाने के तरीके की जांच की जा रही है।