पटना ग्रामीण: बिहार में दूसरे चरण के मतदान ने तोड़े रिकॉर्ड, शाम 5 बजे तक 67.14 प्रतिशत हुआ मतदान
बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में वोटिंग के सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं. मंगलवार शाम 5:00 बजे तक 67.14 प्रतिशत मतदान हुआ है। पहले चरण में 64.66 प्रतिशत मतदान हुआ था, जो बिहार के किसी भी चुनाव में हुए सर्वाधिक मतदान का पिछला रिकॉर्ड था। वहीं मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे निर्वाचन पदाधिकारी विनोद सिंह गुंज्याल रिकॉर्ड तोड़ मतदान को लेकर पूरी जानकारी दी है।