पटना ग्रामीण: लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास कार ब्लास्ट पर BJP सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने कहा, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा
सोमवार की शाम दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुई कार ब्लास्ट की घटना पर मंगलवार की दोपहर 3 बजे भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा,यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। जिसने भी इस कृत्य को अंजाम दिया है,उसे किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। सरकार और सुरक्षा एजेंसियां पूरी सतर्कता के साथ मामले की जांच कर रही है।