पटना ग्रामीण: डीजीपी विनय कुमार ने कहा, शांतिपूर्ण मतदान के लिए बिहार पुलिस पूरी तरह से तैयार
पटना में मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे बिहार के DGP विनय कुमार ने चल रहे दूसरे चरण के बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर कहा कि राज्य पुलिस पूरी तरह से तैयार है जो तैयारी थी, वो अब ग्राउंड पर दिख रही है। सभी जिलों में पुलिस की सघन निगरानी है। जंगल क्षेत्रों में CRPF और STF लगातार जांच अभियान चला रहे हैं। पूर्ण विश्वास है कि मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न होगा।