पटना ग्रामीण: बिहार: अंतरराष्ट्रीय सीमा पर संयुक्त पेट्रोलिंग जारी, DGP विनय कुमार ने दी जानकारी
दिल्ली में हुए विस्फोट के बाद बिहार को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है। वहीं विधानसभा चुनाव को लेकर भी चौकसी बढ़ा दी गई है। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे DGP विनय कुमार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि बिहार के सभी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर ज्वाइंट पेट्रोलिंग की जा रही है। वहीं इसी के साथ हीं अंतरराज्यीय सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है।