मेजा में तालाब में डूबने से किशोर की मौत
प्रयागराज। मेजा थाना क्षेत्र में भेड़ धुलने गए तीन किशोरों में से एक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। बताया गया कि तीनों युवक तालाब में भेड़ धुल रहे थे, तभी वे गहरे पानी में चले गए। स्थानीय लोगों ने दो युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि सोनबरसा निवासी मुकेश कुमार पाल पुत्र विजय प्रकाश पाल को गंभीर हालत में सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची मेजा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
Bara, Allahabad | Jun 20, 2026