बिंदकी: बिंदकी में आर्य समाज के वेद प्रचार समारोह में हुआ हवन यज्ञ, आचार्या अमृता आर्या ने कहा- अंधविश्वास से दूर रहें
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के ललौली चौराहे के समीप आर्य समाज मंदिर में वेद प्रचार समारोह के चौथे दिन रविवार की सुबह 9 बजे हवन यज्ञ करके कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। आचार्या अमृता आर्या ने उपदेश दिया कि अंध विश्वास से दूर रहें। गुरुकुल सुल्तानपुर से आए आचार्य शुचिषद मुनि ने भी विचार प्रकट किये। इस मौके पर आचार्य भूदेव शास्त्री सहित तमाम लोग मौजूद रहे।