सवाई माधोपुर: राधाकृष्णन स्कूल ठिंगला की छात्रा को 'जय श्री राम' बोलने की मनाही, छात्रा व उसके पिता ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
राधाकृष्णन स्कूल ठिंगला की छात्रा को 'जय श्री राम' बोलने की मनाही के विवाद में बुधवार को छात्रा चंचल योगी और उसके पिता मुकेश योगी ने जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव को ज्ञापन सौंपा। पीड़िता के पिता ने बताया, खबर प्रकाशित होने के बाद उनकी बेटी की फीस जमा नहीं होने के झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं।