नगड़ी: रांची के मोरहबादी पोल्ट्री फॉर्म में बर्ड फ्लू का कहर, 920 पक्षियों को मारा गया, अलर्ट मोड में राज्य सरकार
Nagri, Ranchi | May 23, 2024 रांची में एक बार बर्ड फ्लू का कहर देखने को मिल रहा है। राज्य सरकार ने रांची के एक पोल्ट्री फॉर्म में बर्ड फ्लू के मामले सामने आने के बाद बुधवार को एक अलर्ट जारी किया। मोराबादी में राम कृष्ण आश्रम द्वारा संचालित पोल्ट्री फॉर्म 'दिव्यायन कृषि विज्ञान केंद्र' में 770 बत्तखों समेत 920 पक्षियों को मार दिया गया। उन्होंने बताया कि कुल 4,300 अंडों को भी नष्ट कर दिया