नगड़ी: पंडरा ओपी क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग लड़की हुई लापता, परिजनों ने अपहरण की प्राथमिकी कराई दर्ज
Nagri, Ranchi | May 16, 2024 पंडरा ओपी क्षेत्र की रहने वाली 16 साल की नाबालिग लड़की गायब हो गयी। परिजनों ने पंडरा ओपी में उसके अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी है। परिजनों की ओर से थाने में दिए गए आवेदन में कहा गया है कि उनकी पुत्री बिना कुछ बताए बुधवार दोपहर में घर से निकल गई। नहीं लौटने ओर गुरुवार को पंडरा ओपी थाना में अपहरण का मामला दर्ज कराया गया।