नगड़ी: JBKSS अध्यक्ष जयराम महतो की अग्रिम बेल पर 3 जून को अगली सुनवाई, नगड़ी थाना क्षेत्र का है मामला
Nagri, Ranchi | May 22, 2024 जेबीकेएसएस के अध्यक्ष और गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के उम्मीदवार जयराम महतो को रांची सिविल कोर्ट से मिली राहत बरकरार है। पिछली सुनवाई में कोर्ट ने जयराम महतो की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए उसके खिलाफ किसी भी पीड़क कार्रवाई पर रोक लगायी थी। रांची सिविल कोर्ट के अपर न्यायायुक्त की कोर्ट ने मंगलवार को सुनवाई के दौरान इस आदेश को 3 जून को सुनवाई करेगा।