नगड़ी: नगड़ी में बैंक से रुपए निकाल कर घर जा रही महिला से एक लाख रुपये छीने
Nagri, Ranchi | May 18, 2024 नगड़ी एसबीआई से एक लाख रुपये निकाल कर पैदल अपने घर जा रही महिला से बाइक सवार दो उचक्के एक लाख रुपये छीनकर फरार हो गए। घटना दोपहर एक बजे की है। उचक्कों ने नगड़ी थाना क्षेत्र स्थित रिलायंस ट्रेंड शॉप के सामने वारदात की। इस संबंध में पीड़िता ने नगड़ी थाने में दो अज्ञात उचक्कों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।