नगड़ी: राष्ट्रीय युवा शक्ति ने पहाड़ी मंदिर व मोरहाबादी में पेड़ों पर पक्षियों के लिए लगाया पानी का प्याला
Nagri, Ranchi | May 20, 2024 गर्मी से इंसान ही नहीं पशु-पक्षी भी बेहाल हैं। जानवर भूख प्यास से दम न तोड़ें, इसके लिए विशेष इंतजाम राष्ट्रीय युवा शक्ति ने किया है।रविवार को पहाड़ी मंदिर और मोरहाबादी मैदान के पेड़ों में मटकी का पॉट लगाया। इस अवसर पर केंद्रीय अध्यक्ष उतम यादव ने कहा कि पहाड़ी मंदिर में गिलहरी, पंछियों का बसेरा है। आज हमारे प्रयास से बेजुबानों की प्यास मिट जाती है।