कांके: अनुसंधान प्रशिक्षण विद्यालय में थाना और ओपी प्रभारियों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
Kanke, Ranchi | May 6, 2026 अनुसंधान प्रशिक्षण विद्यालय में थाना और ओपी प्रभारियों का विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। बुधवार सुबह करीब सात बजे मिली जानकारी के अनुसार विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी जिलों के थाना प्रभारी चरणबद्ध तरीके से शामिल होंगे। पुलिस विभाग के अनुसार, कार्यक्रम का मकसद थाने स्तर पर पुलिसिंग को जवाबदेह, पारदर्शी और तकनीकी रूप से मजबूत बनाना है।