रफीगंज: बदेपुर गांव पहुंचे रफीगंज विधायक, सड़क दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को दी सांत्वना
रफीगंज के बदेपुर गांव में शनिवार की संध्या 6 बजे रफीगंज विधायक प्रमोद कुमार सिंह पहुंचे, जहां उन्होंने सड़क दुर्घटना में मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। विधायक ने सबसे पहले सड़क हादसे में मृतक राजेंद्र चौधरी के 24 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार के परिजनों से मुलाकात की। इसके बाद मृतक अमर कुमार के परिजनों से भी मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की।