बनेड़ा: ASI के घर में चोरी के मामले में रायला पुलिस ने शातिर चोर को किया गिरफ्तार, 4 राज्यों में हैं 60 से ज्यादा केस
पुलिस थाना रायला ने बंशी विहार, बापूनगर में 11 जनवरी 2026 को हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए शातिर आरोपी जिम्मी उर्फ दीपक (32) को गिरफ्तार किया है।आरोपी मूल रूप से नंदुरबार (महाराष्ट्र) का रहने वाला है और लंबे समय से चोरी की वारदातों में लिप्त रहा है।आरोपी के खिलाफ महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा, राजस्थान सहित कई राज्यों में 60 से अधिक मामले दर्ज हैं।