कोल: जिले में पहला कोरोना पॉजिटिव केस आया सामने, DDU अस्पताल में इलाज जारी
Koil, Aligarh | Jun 2, 2025 अलीगढ़ जिले में कोरोना ने दस्तक दे दी है। जिले में पहला कोरोना का पॉजिटिव केस सामने आया था। युवक थाना बन्ना देवी क्षेत्र की एक कॉलोनी का रहने वाला है। युवक को कोरोना पॉजिटिव के कुछ लक्षण थे। उसने आगरा रोड के एक निजी अस्पताल में चेकअप कराया तो वह पॉजिटिव निकला। फिलहाल युवक का इलाज दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में चल रहा है।