खोदावंदपुर: बिहार राज्य फसल सहायता योजना के तहत रबी फसल (गेहूं) कटनी प्रयोग का निरीक्षण
बिहार राज्य फसल सहायता योजना के अंतर्गत रबी फसल (गेहूं) के कटनी प्रयोग का निरीक्षण गुरुवार को खोदावंदपुर की पंचायत फफौत में किया गया। कटनी प्रयोग का निरीक्षण अर्थ एवं सांख्यिकीय निदेशालय के सहायक निदेशक दुर्गेश रंजन के द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कटनी प्रयोग की प्रक्रिया, माप-तौल की शुद्धता एवं निर्धारित मानकों के अनुपालन का गहन अवलोकन किया त