शाजापुर: कृषि उपज मंडी के समीप रहने वाली महिला के साथ पुरानी रंजिश को लेकर भतीजे ने की मारपीट, जिला अस्पताल में उपचार जारी
शाजापुर कृषि उपज मंडी के समीप रहने वाली महिला के साथ पुरानी रंजिश को लेकर भतीजे ने की मारपीट जिला अस्पताल में उपचार जारी। प्राप्त जानकारी के अनुसार शाजापुर कृषि उपज मंडी के समीप रहने वाली सजनबाई के साथ में पुरानी रंजिश को लेकर उसके भतीजे ने मारपीट करते हुए महिला को घायल कर दिया। महिला को परिजन उपचार के लिए शाजापुर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।